spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

विरोध की स्टेज खत्म, सभी को लेकर बढ़ेंगे आगे : त्रिलोक सिंह चीमा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नव निर्वाचित भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि काशीपुर को जिला बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। अगर भविष्य में क्षेत्र में कहीं जिला बना तो वह जिला काशीपुर बनेगा। इसी लाइन के इर्द-गिर्द वह अपनी कोशिशों को आगे बढ़ाएंगे।

चीमा ने कहा कि उनकी मंत्री बनने की उनकी कोई मांग नहीं है। लेकिन अगर पार्टी जिम्मेदारी देती है तो उसे स्वीकार किया जाएगा। जनता के साथ मिलकर एम्स लाने की दिशा में बेहतर से बेहतर प्रयास होंगे। त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मतदान से पहले विरोध की स्टेज अब खत्म हो चुकी है। वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर आगे बढ़ेंगे।

चीमा ने कहा कि मैं जो कुछ हूं अपने पिता की बदौलत हूं। उन्होंने टिकट के लिए केन्द्र सरकार और भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया। कहा कि क्षेत्र की जनता के प्यार के लिए दिल से आभारी हूं। क्षेत्र की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति का समर्थन हम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भितरघात का मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। क्योंकि जो व्यक्ति वोट देता है वह अपने मन से देता है। किसी के कहने पर कोई किसी को मतदान नहीं करता।

वहीं त्रिलोक सिंह चीमा के पिता एवं पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान विरोध करने वाले लोग कौन-कौन थे। किस-किस ने पार्टी में रहते हुए विरोध किया, उसके साथ क्या करना है यह भाजपा हाईकमान तय करेगा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी एवं डॉ. गिरीश तिवारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles