spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : मोदी के कारण आज भारत को भरोसे की नजर से देखता है विश्व – कौशिक

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा काशीपुर के होटल गौतमी हाईट्स में 19 से 21 जुलाई तक चलने वाले 3 दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में कुल 14 सत्र होंगे जिसमे भाजपा सैद्धांतिक, वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों भाजपा की कार्यपद्धति, सहित केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकरियाँ प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे।

उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने केंद्र की मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की सर्व समाज का विकास करने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल में जिस प्रकार से उन्होंने भारत के प्रत्येक व्यक्ति को मजबूत करने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है उससे प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र व तमाम उन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए जिससे कि आज भारत का मान देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हो रहा है। आज विश्व में कहीं भी कोई घटना घटती है तो विश्व भारत की ओर भरोसे की नजर से देखता है। आज पूरा विश्व भारत का गुणगान कर रहा है।

प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति को समझाते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियां बताई। उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम’ के सिद्धांत पर काम करती है और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करती है। अजेय ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन करने तथा संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्याे में भी बढ़ चढ़कर सहभागिता करते हुए समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए।

अजेय ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वो आम जनमानस के सुख दुख के भागीदारी बने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण वर्गों का होना एक निरंतर प्रक्रिया है। वास्तव में प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी केअभिन्न अंग है। प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करता है। प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles