spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

वाह : प्रेमी ने ही चुरा लिया प्रेमिका का मोबाइल, पुलिस ने दिलवाया वापिस

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के प्रेमी ने उसका मोबाइल और चार्जर चुरा लिया। प्रेमिका ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी तो पुलिस ने प्रेमी को चौकी बुलवार उससे प्रमिका के मोबाइल और चार्जर वापस दिला दिया। लेकिन प्रेमिका प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ी है।

बता दें कि भोटिया पड़ा क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 30 जुलाई की रात्रि को उसका प्रेमी नशे की हालत में उसके कमरे पर पहुंचा और रात्रि को वहीं सो गया। लेकिन सुबह उसका प्रेमी चुपचाप उसका फोन व चार्जर उठा कर ले गया। मामले में पुलिस ने युवक को चौकी में बुला कर युवती को मोबाइल व चार्जर दिलवा दिया। लेकिन अब युवती का कहना है कि इस मामले की जांच के दौरान उसके मकान मालिक को भी बुलाया गया था, जिससे मकान मालिक नाराज हो गया और उसने युवती से कमरा खाली करा लिया। युवती का कहना है कि प्रेमी की इस हरकत के कारण उसे शर्मिदंगी और मानसिक पीड़ा उठानी पड़ी है इसलिए उसके प्रेमी युवक के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles