spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

सभासद नफीसा बेगम का लंबी बीमारी के बाद निधन

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : नगर पालिका परिषद की मौहल्ला गुलरघट्टी की सभासद नफीसा बेगम का लंबी बीमारी के बाद गत रात्रि निधन हो गया, जिस पर पालिका बोर्ड व पालिका परिवार के द्वारा गहरा दुख व्यक्त किया गया।
बता दें कि नफीसा बेगम काफी समय से शुगर व किडनी की समस्या से परेशान थी तथा उनका इलाज जौलीग्रांट अस्पताल से इलाज चल रहा था। बुधवार की रात्रि उन्होंने अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। नफीसा बेगम दूसरी बार सभासद चुनी गई थी।
नफीसा बेगम के निधन पर पालिका अध्यक्ष हाजी मौहम्मद अकरम, सभासद खष्टी नंदन जोशी, भुवन शर्मा, भुवन डंगवाल तनुज दुर्गापाल, मोहम्मद अजमल, विमला आर्या, रुबीना सैफी, मुन्तजिर राजा, मौ. मुजाहिद, दीपक चंद्र डीसी, मुनव्वर हुसैन, मौहम्मद उस्मान, शिवि अग्रवाल, मेहराज बानो, शुचि बंसल, कमला ढोंडियाल, आसमा परवीन, संजय रावत, गुलाम सादिक, राकेश अग्रवाल, सरिता मेहरा, डॉ. जफर सैफी, मुस्तकीम अन्ना, ओमकार कश्यप, राभरोसे लाल, शिलपेन्द्र बंसल, नदीम कुरैशी, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, मानचित्राकार भुवन पांडे, स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, कर निरीक्षक भारती सिंह, लल्ला मामू, धन सिंह खत्री, फिरोज जाफरी आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles