spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर : छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
एसआई अशोक काण्डपाल, कांस्टेबल गिरीश मठपाल व गौरव सेमवाल ने विजयनगर नई बस्ती निवासी वजीर अहमद पुत्र मौ. उमर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ क्षेत्र की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। एसीजेएम कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वजीर अहमद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles