spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : विधायक और दरोगा के बीच नोक झोंक, मौके पर पहुंचे, सीओ, कोतवाल और एसडीएम, देखें वीडियो

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : आज पंचायत चुनाव का दूसरा व अंतिम मतदान चल रहा है। मतदान के दौरान एक केंद्र पर भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट व एक दरोगा के बीच हुई तीखी नोंक झोंक हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने मामले की जानकारी ली और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।

आपकेा बता दें कि पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दिन रामनगर के ग्राम शंकरपुर बूथ पर भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं यहां पर तैनात दरोगा राजवीर नेगी के बीच जमकर नोक झोंक हो गई, जिससे गुस्साए विधायक ने पुलिस के आला अधिकारियों को फोन करने के साथ ही उक्त दरोगा को यहां से हटाने की मांग की।

मामले की जानकारी देते हुए विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बताया कि सुबह से ही उक्त दरोगा द्वारा मतदाताओं के साथ अभद्रता की जा रही है, उन्होंने कहा कि दरोगा द्वारा मतदाताओं को भगाने के साथ ही उन्हें डराया धमकाया जा रहा है जो सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में जब दरोगा से बात की तो दरोगा और विधायक के बीच जुबानी जंग छिड़ गई और दोनों के बीच जमकर कहा सुनी हो गई, जिसके बाद विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को फोन कर तुरंत इस बूथ से दरोगा को हटाने की मांग करते हुए मतदाताओं से स्वतंत्र रूप से और बिना डरे हुए मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यदि जो भी अधिकारी/कर्मचारी मतदान करने आए मतदाताओं को डराने का काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

वहीं विधायक की सूचना मिलने के बाद एसडीएम प्रमोद कुमार एवं सीओ सुमित पांडे तथा कोतवाल अरुण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह के समय इस बूथ पर भीड़ हो गई थी, जिस कारण भीड़ कम करने के लिए मतदाताओं से कहा गया था। उन्होंने कहा, यदि विधायक के साथ अभद्रता की घटना की जांच कराई जाएगी जांच में सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles