रुद्रपुर (महानाद) : एक पत्नी पीड़ित पति ने कोर्ट से उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पत्नी हित 3 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
डॉ. कालोनी, रुद्रपुर निवासी कावेन्द्र पुत्र नरोत्तम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बताया कि उसका विवाह दिनांक-27.12.2015 को बिना दान दहेज के दुर्गा मन्दिर, रुद्रपुर में सम्पन्न हुआ था। जिससे उसका एक पुत्र है।
कावेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी ने उससे झूठ बोलकर अपना दूसरा विवाह किया है। उसके पूर्व पति रामेश्वर दयाल का स्वर्गवास हो चुका है और वह अपने पूर्व पति के नियोजक से मिलने वाली पेन्शन ले रही है, उसके पूर्व विवाह से एक सन्तान पुत्री थी, जिसे भी उसने छोड़ दिया है।
कावेन्द्र ने बताया कि वह कई वर्षों से जूस का काम कर अपनी आजीविका कर रहा है। उसने अपनी जमा पूंजी इकट्टा कर एक प्लॉट खरीदा था, जो उसने अपनी पत्नी के नाम करवाया है तथा पीएम आवास योजना में एक फ्लैट मटकोटा, रुदपुर में आवंटित करवाया है जिसकी किश्तों का भुगतान उसके द्वारा किया जा रहा है।
कावेन्द्र ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसके कमरे के सामने वाले कमरे में एक व्यक्ति पंकज अधिकारी निवासी रानीखेत भी किराये पर रहने लगा, जिसकी नजदीकीयां उसकी पत्नी के साथ बढ़ने लगी, जब उसने अपनी पत्नी को समझाया तो उसने अपनी गलती मानते हुए दोबारा गलती नहीं करने की बात कही। उक्त पंकज अधिकारी एक जालसाज तथा अपराधिक व्यक्ति है, जिस पर न्यायालय एफटीएससी में एक मामला विचाराधीन है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है।
कावेन्द्र ने बताया कि बार-बार मना करने के बावजूद भी पंकज अधिकारी व उसकी पत्नी सम्पर्क में रहते रहे, जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त दोनों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे जान से मारकर रास्ते से हटाने की धमकी दी गई। दिनांक-13.9.2025 को जब वह अपने काम पर गया था, तो पंकज अधिकारी उसकी पत्नी व उसके पुत्र आयुष को अपने साथ ले गया है, दोनों लोग घर से एक लाख रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात ले गये हैं।
कावेन्द्र ने बताया कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपनी पत्नी की मौसी सन्तोष व मौसेरे भाई हरी तथा भाभी पुष्पा को दी तो तीनों लोग उसके साथ गन्दी गन्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे। उसकी पत्नी पूर्व में कई बार बिना बताये घर से चली जाती थी और घर से रुपया पैसा लेकर चली थी थी, वापिस आने पर पूछने पर गाली-गलौच और मारपीट करने लगती थी, इस बात की जानकारी प्रवास सिंह पुत्र नन्हें सिंह, पवन गंगवार पुत्र दामोदर गंगवार, प्रवीन शर्मा, विमल दास को है, उनके द्वारा भी कई बार उसकी पत्नी को समझाया परन्तु उसकी पत्नी के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया।
कावेन्द्र ने बताया कि उसका बेटा रुदपुर में अच्छे स्कूल में अध्ययन कर रहा था, उसकी पत्नी जिस तरह से अपने पहली सन्तान को कहीं छोड आयी है, उसके पुत्र के साथ भी कोई अप्रिय घटना कर सकती है, वह अपने पुत्र की सुरक्षा को लेकर काफी चिन्तित है।
कावेन्द ने बताया कि उसके द्वारा अपनी पत्नी को अपनी हैसियत के अनुसार सुख सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उसको खुश रखने का हरसम्भव प्रयास किया गया। उसकी जानकारी में आया है कि उसकी पत्नी वर्तमान में अपने भाई अंगन लाल पुत्र प्रेम पाल निवासी के. ब्लॉक, झुग्गी, मंगोलपुरी, दिल्ली के निवास पर रह रही है। उसकी पत्नी द्वारा उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है, वह अपनी पत्नी को अपने साथ लेने के लिए कई बार उसके पास गया परन्तु वह आने को तैयार नहीं है, और उसकी पत्नी के मायके वाले उसके साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करते हैं।
कावेन्द्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के व्यवहार व प्रताड़ना से काफी परेशान है, उसका वैवाहिक जीवन नारकीय हो गया है। उसकी पत्नी व ससुराल वाले उसे इतना प्रताड़ित करते हैं कि उसका जीवन जीना दूभर हो चुका है। उसकी पत्नी एवं पंकज अधिकारी द्वारा उसके नाबालिग पुत्र आयुष के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और उसको कमरे में बन्द कर रस्सियों से बांधकर मारपीट की जाती है। उसकी पत्नी ने उससे अपने नाम पर काफी प्रोपर्टी करवा ली और उससे अपने जेवरात भी खरीदवाये, जब उसके पास कुछ नहीं देखा तो ह उसे छोड़कर दूसरे व्यक्ति पंकज अधिकारी के साथ रह रही है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कावेन्द्र की पत्नी, उसके भाई अंगनलाल व पंकज अधिकारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352, 82(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मामले की जांच एसआई सुरेन्द्र सिंह के हवाले की है।



