spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : मौ. आर्यनगर में घर से बिना बताये लापता हुई महिला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): एक महिला घर में किसी को कुछ बताये बिना लापता हो गई। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरु कर दी है।

मौ. आर्यनगर निवासी जीपी कश्मीरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 52 वर्षीय पत्नी प्रीति कश्मीरा 21 दिसंबर 2023 को घर में किसी को बिना कुछ बताये लापता हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रीति पिछले 1 सप्ताह से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही हैं। उन्होंने उन्हें काफी तलाश कर लिया लेकिन कुछ पता नहीं चला।

हुलिया – कद 5 फिट 1 इंच, नीले रंग का फ्रॉक नुमा कुर्ता, नीला पाजामा, नीली जर्सी, लाल टोपी, पैरों में चप्पल पहने हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles