spot_img
spot_img
Thursday, October 22, 2026
spot_img

काशीपुर : रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, मची सनसनी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्राम रम्पुरा स्थित एसआरएफ फैक्ट्री के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर एसएसआई प्रदीप मिश्रा प्रतापपुर चौकी इंचार्ज कपिल कंबोज व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर रखवा दिया। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles