spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

यशपाल आर्य के आने से कांग्रेस को मिली संजीवनी : बोबी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बोबी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के हल्द्वानी स्थित निवास पर यशपाल आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई एवं बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता आशीष अरोरा बोबी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यशपाल आर्य का कांग्रेस में शामिल होना कांग्रेस पार्टी के लिए भविष्य में होने वाले चुनाव के लिए संजीवनी बूटी के समान है। उन्होंने कहा कि आर्य का कांग्रेस में आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर एवं तराई में यशपाल आर्य का डंका उनके मृदुल स्वभाव एवं विकास कार्यों के नाम पर बजता है जिससे आगामी चुनाव में कांग्रेस की विजय अवश्य होगी।

बोबी ने कहा कि यशपाल आर्य सत्ता में रहते हुए भी स्वयं को भाजपा में दबा सा महसूस कर रहे थे। उन्हें भाजपा की कथनी और करनी में अंतर महसूस हुआ तथा जनता की परेशानियों को समझते हुए उन्होंने विकास परक पार्टी कांग्रेस पर ही विश्वास जताते हुए शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस में उनके घर वापसी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य के पार्टी में आने से आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिलेगी तथा कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में जीत का परचम लहरायेगी।

मुलाकात करने वालों में हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, मुक्ता सिंह, शफीक अहमद अंसारी, सुरेश शर्मा जंगी, महेंद्र बेदी, जय सिंह गौतम, शशांक सिंह, संजीव कुमार लड्डन, चंद्रभूषण डोभाल, मंसूर अली मंसूरी, सुरेश शर्मा जंगी, राकेश लखेड़ा, दीपक काण्डपाल, रोहित प्रधान, मनोज शर्मा गुड्डू, संजय ठाकुर, पवन मालवा, गुरनाम सिंह, प्रिंस बाली, लोक चंद, भारत भूषण आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles