spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

सरकार द्वारा यशपाल आर्य की रैली रद्द करने के विरोध में कांग्रेसियों ने रखा उपवास

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल विधायक संजीव आर्य के स्वागत समारोह हेतु 10 नवम्बर आज हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित विजय शंखनाद रैली को प्रशासन द्वारा अनुमति न दिये जाने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर आज नव चेतना भवन में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक 1 घंटे का उपवास रखा।

उपवास के पश्चात कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आज 10नवंबर को पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य के स्वागत के लिए कांग्रेस जन विजय शंखनाद रैली का आयोजन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में किया जाना था। परंतु शासन-प्रशासन ने अनुमति न प्रदान कर अपने तानाशाही पूर्ण रवैये को दर्शा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर देखते हुए भाजपा सरकार डर के साए में सहमी हुई है।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की हिटलर शाही फैसलों के कारण आज प्रदेश का हर नागरिक परेशान है, सत्ता में बैठे भाजपा के जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर से विकास करने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्द्वानी के रामलीला मैदान में यशपाल आर्य एवं संजीव आर्य के सम्मान में विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया जाना था, परंतु भाजपा के नुमाइंदों की चाल देखिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा भी उसी दिन तय कर दी इससे यह प्रतीत होता है। कि भाजपा सरकार डरी हुई है।

वरिश्ठ कांग्रे नेत्री मीनू गुप्ता ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। जनता भाजपा के क्रियाकलापों को पहचान गई है। भाजपा के लोग सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। विजय शंखनाद रैली की अनुमति ना देना लोकतंत्र की हत्या के समान है। भविष्य में भाजपा सरकार की प्रदेश में उल्टी गिनती हार की शुरू हो गई है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इमानदारी से मिशन 2022 फतह करने के लिए जनता के आशीर्वाद से तैयार है।

मौन उपवास में बैठने वालों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, नोज जोशी एडवोकेट, मीनू गुप्ता, शफीक अहमद अंसारी, प्रदीप जोशी, राकेश यादव, सुभाष पाल, राजेश शर्मा एडवोकेट, सचिन नाडिग एडवोकेट, विनोद मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थेे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles