spot_img
spot_img
Friday, August 28, 2026
spot_img

कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट की माता का निधन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट की माता का आज प्रातः अपने निवास पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे श्मशान घाट कुंडेश्वरी में संपन्न होगा।

उमेश जोशी एडवोकेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः 4 बजे उनकी माता गोविंदी जोशी का कुंडेश्वरी स्थित निवास पर निधन हो गया। जोशी राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ढकिया कला जुड़का से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने कुंडेश्वरी स्थित निवास पर रहती थीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles