spot_img
spot_img
Thursday, August 27, 2026
spot_img

काशीपुर की युवती से 28 लाख 50 हजार रुपये की ठगी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कुंडेश्वरी निवासी कए युवती के साथ 28 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कुंडेश्वरी निवासी साक्षी छाबड़ा पुत्री कमलजीत छाबड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जून 2026 में उसके टेलीग्राम एकाउंट पर एक लिंक आया जिस पर उनके द्वारा जानकारी दी गई कि आप हमसे जुड़ते हैं तो आपको अमेजन कम्पनी में ज्वाईनिंग दी जायेगी और आपको इसके लिये कुछ टास्क पूरे करने पड़ेंगे तथा हर टास्क पर मुनाफा भी दिया जायेगा तथा कम्पनी की ओर से दिये गये टारगेट पूरे निर्धारित समय पर करने होंगे यदि नहीं कर पाओगे तो तुम्हें मुनाफा व तुम्हारी लगायी गयी रकम रोक दी जायेगी। जिसके उपरान्त आपको उक्त टारगेट को पुनः करने हेतु एक अवसर दिया जायेगा यदि उस पर आप टारगेट पूरा कर देते हो तो तुम्हारी रुकी हुई रकम मय मुनाफा वापस कर दी जायेगी।

साक्षी ने बताया कि उसने उनके प्रलोभन में आकर प्रथम बार 6 हजार रुपये को चुना गया, जिसे उसने पूर्ण कर दिया जिस पर कम्पनी द्वारा उसे मय मुनाफा उसकी रकम वापस लौटा दी। धीरे-धीरे टास्क बढ़ता चला गया। जब उसका टारगेट 50 हजार रुपये हो गया तो उक्त टास्क पूरा न होने के कारण उसकी की रकम रुक गयी और धीरे-धीरे उसकी उक्त कम्पनी पर रकम बढ़ती चली गयी और वह उनके चलाये गये षड़यंत्र में फंस गयी।

साक्षी ने बताया कि उससे करीब 28 लाख 50 हजार रुपये की रकम को उक्त कम्पनी द्वारा धोखाधडी एवं जालसाजी करके हड़प कर लिया गया है। जोकि प्रार्थिनी से कम्पनी के द्वारा अलग-अलग खाता नम्बर भेज कर एवं यूपीआई आईडी के माध्यम से हड़पी गई है। अब उक्त कम्पनी द्वारा उससे 3 लाख 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है और कहा जा रहा है कि यदि तुम 3 लाख 20 हजार रुपये की रकम कम्पनी को दोगी तो ही तुम्हारी सारी रकम वापस लौटा दी जायेगी।

साक्षी ने कहा कि उसे पूर्ण आशका है कि पूर्व की तरह उक्त कम्पनी वाले उससे 3 लाख 20 हजार रुपये और लेकर भी उसकी समस्त रकम को वापिस नहीं करेंगे। साक्षी ने उसकी रकम उक्त कम्पनी से दिलाते हुये धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles