spot_img
spot_img
Monday, April 27, 2026
spot_img

संत निरंकारी भवन में आयोजित किया योग शिविर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निरंकारी सत्संग भवन में प्रातः 6 बजे से एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह योग शिविर कुशल प्रशिक्षकों की देखरेख में आयुष्मान मंत्रालय के द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल कॉल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। सर्वप्रथम निरंकारी संतों ने सेवादल प्रार्थना से इस शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्य प्रशिक्षक पंडित उमाशंकर एवं उनकी 6 वर्षीय बेटी और निरंकारी सेवा दल की पूनम मेहता और कृष्णा देवी देखरेख में लगभग 105 निरंकारी श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

पंडित उमाशंकर ने सूक्ष्म योग द्वारा यह संदेश देते हुए उपस्थित संत महापुरुषों को कहा कि स्वस्थ रहने के लिए या तो दवाई चला लो या अपने आप को चला लो, यानी योग करते रहने से दवाइयों से बचा जा सकता है।

बता दें कि संत निरंकारी मिशन लगभग पिछले 10 वर्षों से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता चला रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग सभी ब्रांचों में यह लगाया गया। इसमें आध्यात्मिकता के साथ-साथ शारीरिक विकास एवं स्वस्थ्य रहने के लिए योग की आवश्यकताओं पर बल दिया गया।

स्थानीय सेवा दल संचालक प्रवीण अरोड़ा द्वारा आए हुए प्रशिक्षकों एवं साध संगत के महापुरुषों का धन्यवाद करते हुए अपने शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास के लिए योग से क्या लाभ मिलता है इसका जिक्र किया। हमें आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुंदर बनाना है इस बात पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर सीके चौहान, राम प्रकाश दुआ, लेखराज, डॉक्टर चंद्रशेखर, राजेंद्र मनोचा, तेजपाल, हरीश, मुन्नी, रीटा, मीना नेगी, माया रंजना, नन्हीं भी मौजूद रहे।

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से भारतवर्ष की लगभग सभी शाखों में स्वच्छ मन -स्वच्छ जीवन के अंतर्गत आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग की आवश्यकताओं का जिक्र किया गया।

अंत में स्थानीय मुखी राजेंद्र अरोड़ा ने आए हुए सभी महापुरुषों एवं सम्मानित प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी चौरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा समय-समय पर सिलाई कढ़ाई, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण, जल संरक्षण, रक्तदान शिविर इत्यादि अनेक सामाजिक सेवाओं की गतिविधियों में निरंकारी मिशन का योगदान हमेशा बना रहता है।

उक्त समस्त जानकारी प्रकाश खेड़ा द्वारा दी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles