spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

काशीपुर : एमपी चौक पर युवाओं ने मनाई शहीद उधम सिंह काम्बोज की जन्म जयंती

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एमपी चौक पर युवाओं ने शहीद उधम सिंह काम्बोज की तस्वीर पर माल्यार्पणकर जन्म जयंती मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद उधम सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। जिन्होंने भारत मां के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और जलियांवाला हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर जनरल डायर को गोली मारी। देश के युवा ऐसे वीर सपूत को नमन करते हैं।

इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल रमनदीप काम्बोज, आकाश सिंह काम्बोज, सरवर सखी, पीयूष काम्बोज, अभिषेक काम्बोज, राहुल रफ्तार, रईस अहमद, अंशुल यादव, गुल्लू माहीगिर, मुकुल काम्बोज, सुमित काम्बोज, अंकुर काम्बोज, मगन काम्बोज, प्रकाश यादव, राजेश यादव, आकाश चौधरी, राजू अरोरा आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles