spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की सुसाइड पॉइंट से गिरकर मौत

भीमताल (महानाद) : अपने दोस्त के साथ रुद्रपुर से भीमताल घूमने आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बोहराकून स्थित सुसाइड पॉइंट की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि पीपला महतोष मोड़, रुद्रपुर निवासी पंकज बाला (30 वर्ष) पुत्र परिमल बाला अपने दोस्त पंकज विश्वास के साथ भीमताल घूमने आया था। उसके दोस्त पंकज विश्वास ने बताया कि वे शाम के करीब सात बजे बाइक से वापिस रुद्रपुर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों बोहराकून के पास रुके। पंकज बाला लघुशंका के लिए खाई की तरफ गया था। इसी बीच एकाएक संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गया।

पंकज विश्वास ने बताया कि वह अपने दोस्त को ढूंढने के लिए पहले वह अकेले ही खाई में नीचे उतर गया। इसी बीच वहां पर कुछ वाहन चालक उसकी मदद के लिए रुक गए। लेकिन ज्यादा अंधेरा होने के चलते वह वापस सड़क पर आ गया। इसके बाद उसने घटना की सूचना अपने एक अन्य मित्र पिंकू को दी। पिंकू ने ही थाना पुलिस को फोन कर पंकज बाला के खाई में गिरने की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि रात्रि के लगभग 9.30 बजे पंकज के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles