spot_img
spot_img
Thursday, September 24, 2026
spot_img

प्रिया मॉल के बाहर युवकों के साथ मारपीट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : प्रिया मॉल से पिक्चर देखकर बाहर आये दो युवकों को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दुर्गा कालोनी, काशीपुर निवासी अंशु कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिंनांक 17.9.2025 को अपने दोस्त अंकित यादव के साथ फिल्म देखने प्रिया मॉल गया था। रात्रि 9ः40 बजे फिल्म समाप्त होने पर मॉल से बाहर आए तो मॉल के सामने ही गुल्लू, साहिल, अट्टू आदि लोग थे जो उन्हें देखते ही गाली गलौच करने लगे और बेल्ट में कड़ा डालकर मारपीट करने लगे और उसके बाद ईंट पत्थर से भी मारपीट की जिससे उसके दोस्त अंकित यादव के सिर में टांके आए हैं।

अंशु ने बताया इसके बाद उक्त सभी लोग उन्हें मारने की धमकी देकर चले गए। उसने उक्त युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अंशु कश्यप की तहरीर के आधार पर उक्त युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई गिरीश चंद्र आर्य के सुपुर्द की है।

#priya_mall

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles