spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

डिग्री कॉलेज के पीछे मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : लखनपुर चुंगी स्थित डिग्री कॉलेज के पीछे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपको बता दें कि कुछ लोगों ने लखनपुर चुंगी स्थित राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) के पीछे झाड़ियांे में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था पड़ा देखा, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाई तो उसकी पहचान मौहम्मद शरीफ उर्फ मिक्कू पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बंबाघेर, रामनगर के रूप में की गई।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई मौहम्मद यूनुस ने बताया की डिग्री कॉलेज के पीछे मौहम्मद शरीफ निवासी बंबाघेर के शव को बरामद किया गया है। मृतक अपनी बहन के साथ रहता था। उसके हाथ में नशीले इंजेक्शनों के लगाने के निशान देखे गए हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शरीफ की बहन ने बताया कि बधवार को उसके भाई शरीफ को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था, जिसके बाद वह आज तक घर नहीं लौटा था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles