नैनीताल (महानाद) : जितेन्द्र चौधरीको हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश व अन्य न्यायाधीशों की टीम ने हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया है।
आपको बता दें कि एडवोकेट्स एक्ट, 1961 की धारा 16(2) के तहत उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिली शक्तियों और ‘उत्तराखंड हाई कोर्ट (सीनियर एडवोकेट का पदनाम) नियम, 2026’ के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को हुई फुल कोर्ट मीटिंग में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों ने 6 वकीलों को तत्काल प्रभाव से सीनियर एडवोकेट के तौर पर नामित किया है।
विदित हो कि जितेन्द्र चौधरी विगत 27 वर्षों से वकालत के पेशे में हैं। वे जसपुर क्षेत्र के ग्राम कलियावाला निवासी महेन्द्र चौधरी के पुत्र हैं।
लिस्ट –
1. जितेन्द्र चौधरी
2. डीसीएस रावत
3. मनीषा भंडारी
4. नीरज गर्ग
5. पीयूष गर्ग
6. पुष्पा भट्ट



