spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

राम गंगा किनारे रहने वाले सावधान, कालागढ़ डैम से कल छोड़ा जायेगा 10 हजार क्यूसेक पानी

हरवेल सिंह
कालागढ़ (महानाद) : अधीक्षण अभियंता राम गंगा बांध मंडल, कालागढ़ की ओर से पानी छोड़े जाने के आदेश। रामगंगा किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत।

उकत चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि राम गंगा जलाशय का जलस्तर आज दिनांक 04.092025 को समय प्रात 08ः00 बजे 350.55 मीटर हो गया है एवं कैचमेंट एरिया में अत्याधिक वर्षा होने के कारण जलाशय में जल की आवक अधिक हो रही है, जिससे रामगंगा जलाशय के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

मुख्य अभियन्ता (पूर्वी गंगा) सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश नलकूप कालोनी, मुरादाबाद के कार्यालय आदेशके अनुसार राम गंगा जलाशय का जलस्तर 360 मीटर तक भरे जाने की अनुमति इस निर्देश के साथ प्रदान की गई है कि 360 मीटर के ऊपर अति वर्षा/बाढ़ की स्थिति में बांध से जल निकासी व्यापक निगरानी रखते हुये नियंत्रित की जाये तथा 15 सितम्बर तक राम गंगा जलाशय का जलस्तर 360 मीटर बनाये रखा जाये।

रामगंगा जलाशय कैचमेन्ट एरिया में वर्षा अधिक होने के कारण अधिक जल की आवक के दृष्टिगत जलाशय का जलस्तर शीघ्र ही 360 मीटर से अधिक होने की सम्भावना बढ़ गई है जिस कारण दिनांक 5.9.2005 की सायं 4ः00 बजे से रामगंगा बांध से 3655 क्येसेक पानी की निकासी 43 विद्युत फैक्टर पर विद्युत गृह के माध्यम सेएवं 6345 क्यूसेक पानी की निकासी श्यूट स्पिलवे के माध्यम से इस प्रकार कुल 10,000 क्यूसेक पानी की निकासी सतत् निगरानी रखते हुये अग्रिम आदेशों तक की जाये तथा परिस्थिति में बदला उत्पन्न होने पर तत्काल अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाये। रामगंगा जल विद्युत गृह कालागढ़ की मशीन नं. 3 को ड्राई आउट पर चलाने हेतु पावर कुशन के अन्तर्गत 200 क्यूसेक अतिरिक्त पानी की निकासी यथावत् है।

यशासंभव आवश्यक्तानुसार पानी को सिवाई हेतु उपयोग किया जाये।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles