spot_img
spot_img
Friday, September 11, 2026
spot_img

चोरी के टुकटुक के साथ 2 चोर गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने चोरी के टुकटुक के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में बाजार चौकी पुलिस ने दिनांक 24-08-2025 को गुड़मंडी बाजार से चोरी हुई टुकटुक को बरामद कर दिनांक 25.8.2025 को ब्लॉक रोड से धर्मेंद्र गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता निवासी प्रीत विहार, गली नंबर 1, रुद्रपुर तथा रजत मोर्य पुत्र रामस्वरूप मौर्य निवासी वार्ड नंबर 27, सुभाष कॉलोनी, रुद्रपुर को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में धारा 317( 2), 3( 5) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अभियुक्तगणों को कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र सिंह खत्री, होशियार सिंह, एएसआई अमित कुमार तथा कां. प्रवीन रावत शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles