विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईजीएल (IGL) में माल भारने आये 2 ट्रक चालक माल भरकर गेट तोड़कर माल लेकर फरार हांे गये। उन्हें रोकने की कोशिश में सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फरार हुए ट्रक चालकों की तलाश शुरु कर दी है।
इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) के सिक्योरिटी विभाग के प्रबंधक तरुण सकलानी ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 14.8.2026 को उनकी कम्पनी के प्लांट के अंदर रात्रि के करीब 1ः45 बजे, कंपनी के गेट न. 6 से कंपनी के अंदर डीडीजीएस लोड वाहन संख्या एमपी 66 जेड ई 5032 जिसका चालक उवैस खान व एमपी 66 जेडई 1663 जिसका चालक कासिब था, उक्त दोनों वाहनों के चालक द्वारा उपरोक्त माल डीडभ्जीएस की इनवॉइस जनरेट होने से पूर्व ही गेट नंबर 6 से मय माल के गेट तोड़कर कंपनी के बिना अनुमति के माल ले गए।
तरुण सकलानी ने बताया कि उक्त वाहन के बारे में संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी, बरेली वालों से संपर्क करने पर उनके द्वारा माल व दोनों वाहन को मय माल के वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन उपरोक्त ट्रांसपोर्टर एवं वाहन चालकों द्वारा कंपनी से बिना अनुमति के ले जाये गए माल को वापस नहीं किया गया, इस प्रकार उपरोक्त के द्वारा कंपनी के साथ करीब ढाई-तीन लाख का अमानत में खयानत कर कंपनी को भारी नुकसान पहुंचाया गया।
तरुण सकलानी ने बताया कि उपरोक्त वाहनों के चालकों द्वारा वाहनों को गेट से बाहर निकालने के दौरान गेट को भी क्षतिग्रस्त किया गया, सिक्योरिटी गार्ड को भी चोटिल किया गया, अब उक्त लोग उन्हें कोई भी कार्रवाई करने पर जान-माल की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
तरुण सकलानी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उवैश खान व कासिब के खिलाफ 115(2), 316(2), 324(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई बसंत वल्लभ पंत के हवाले की गई है।



