अल्मोड़ा (महानाद) : सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने काशीपुर के 2 नशा तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आपको बता दें कि एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त क्रम में दिनांक 29.10.2026 को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रगड़गाड़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 10.885 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
बरामद गांजे की कीमत 2,72,125 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अतीक अली (32 वर्ष), निवासी पैगा, कोतवाली आईटीआई, काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।
2-दानिश (32 वर्ष), निवासी निजाद फार्म, जसपुर खुर्द, कोतवाली आईटीआई, काशीपुर,जिला ऊधम सिंह नगर।
पुलिस टीम में एएसआई लोमेश कुमार, हे.कां. अवधेश कुमार, हेमंत मनराल, कां. नीरज पाल तथा रविंद्र कुमार शामिल थे।



