spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

गांजे के साथ पकड़े गये काशीपुर के 3 युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एसओजी व कोतवाली पुलिस ने काशीपुर के 3 युवकों को 18.13 किग्रा. गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि एसआई कौशल भाकुनी, एसआई मनोज धौनी, एएसआई अजीत सिह, कां. प्रेम कनवाल व ज्ञानेन्द्र कुमार व एसओजी के हे.कां. दीपक कुमार व कां. हरीश गोस्वामी के साथ नौगजा मजार के पास आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरा एक बाइक पर तीन व्यक्ति मानपुर की तरफ से आते दिखाई दिए। बाइक की टंकी पर एक कट्टा रखा था। पुलिस को देखते ही चालक बाइक को मोड़ने की कोशिश करने के चक्कर में गिर गया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा तो बाइक चलाने वाले व्यक्ति से ने अपना नाम जीवन कुमार (24 वर्ष) पुत्र मोहन लाल सिंह निवसी जेके अस्पताल के पास, टाण्डा उज्जैन, काशीपुर, बाइक के पीछे बैठे पहले व्यक्ति ने अपना नाम कुनाल पाण्डे (20 वर्ष) पुत्र उमाशंकर पाण्डे निवासी हनुमान मन्दिर के पास, महेशपुरा, काशीपुर तथा सबसे पीछे बैठे तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम धीरज (26 वर्ष) पुत्र चेतराम निवासी जेके अस्पताल के पास, टाण्डा उज्जैन, काशीपुर बताया। उनके पास से बरामद कट्टे को चैक करने पर उसमें से 18.13 किग्रां. गांजा बरामद हुआ।

पूछने पर उन्होंने बताया कि हम इस गांजे को लेने के लिए कुण्डेश्वरी गये तथा जीवन कुमार के मोबाईल से गुलशेर के मोबाईल पर कॉल की थी। गुलशेर हरियावाला, सन्नी सुभाष नगर का तथा मनीष बोरा श्यामपुरम का रहने वाला तथा दीपक हुड्डा जुड़का के रहने वाला है। ये सभी लोग गांजा देने के लिए उन्हें कुण्डेश्वरी में मिले थे। इन सभी लोगों ने ही ये माल लाकर उन्हें दिन में दिया था। तीनों ने सोचा कि दिन के समय चैकिंग होगी तथा पकड़े जाने के डर से गांजे को अंधेरे में लेकर आ रहे थे लेकिन पकड़े गये।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20, 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles