spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

4 देवरों ने मिलकर किया भाभी का रेप, पति ने बनाये अप्राकृतिक संबंध

मुरादाबाद (महानाद) : मुरादाबाद के अगवानपुर क्षेत्र में एक महिला ने अपने चार देवरों के खिलाफ रेप करने तथा पति द्वारा अप्राकृतिक संसबंध बनाने का अरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला ने इस मामले में अपने सास-ससुर पर भी अपने बेटों का साथ देने का आरोप लगाया है।

अगवानपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि 1.5 साल पहले उसका निकाह यहां के एक युवक से हुआ था। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाये कि शादी के बाद से ही उसके देवरों की नीयत उस पर खराब थी और एक दिन मौका पाकर उसके चारों देवरों ने उसके साथ रेप किया। जब युवती ने उक्त घटना की जानकारी अपने पति को दी तो उसके पति ने अपने भाईयों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करते हुए उससे कहा कि जैसे चल रहा है चलने दें।

युवती ने बताया कि जब उसने अपने सास-ससुर को अपनी आपबीती बताई तो सास-ससुर ने भी उसे अपना मुंह बंद रखने की हिदायत दी। जिसके बाद युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसका पति और अन्य ससुराल वाले उसे ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। उसे कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की। उसका पति उसके साथ हैवानियत करने लगा। रोजाना कमरे में बंद करके उसे पीटा जाने लगा। चारों देवर और सास- ससुर उसके पति की मदद करते थे। पति भी उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, देवरों और सास-ससुर के खिलाफ धारा 376, 377, 498, 323, 354, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles