spot_img
spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img

ट्रांसपोर्ट नगर के पास जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर के पास जुआ खेलते 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी व ताश बरामद कर लिये।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज रामनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। कोतवाल सुशील कुमार के नेतत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास जुआ खेल रहे 5 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया उनके पास से कुल 9,515 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. ललित मोहन (36 वर्ष) पुत्र तारा दत्त, निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा।
2. हरीश कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्व. प्रताप राम, निवासी जोगीपुरा, रामनगर।
3. गोपाल सिंह (49 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह, निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा।
4. रवीन्द्र कुमार नेगी (36 वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी, निवासी दुर्गापुरी, लखनपुर, रामनगर।
5. महेन्द्र (33 वर्ष) पुत्र जगदीश, निवासी नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर।

पुलिस टीम में एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई सोमेन्द्र सिंह, तारा सिंह राणा, हे.कां. नवीन पाण्डे, कां. जसवीर सिंह तथा चालक सचिन शर्मा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles