spot_img
spot_img
Tuesday, April 28, 2026
spot_img

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 55 साल का व्यक्ति गिरफ्तार

कोटद्वार (महानाद) : पुलिस ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आपको बता दें कि विगत 5 फरवरी को लैन्सडाउन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चौकी सीला-1, तहसील लैंसडाउन में तहरीर देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व सीला-1 पर धारा-376 व 5/6 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोग नाबालिग युवती से सम्बन्धित होने के कारण जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित की गई।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग बालिका से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष सतपुली को टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिए। गठित टीम द्वारा अभियुक्त गजपाल सिंह (55 वर्ष) को उसके ग्राम जोगी विलंगी से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम में एसआई प्रियंका नेगी व कां. संदीप शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles