spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

शनिवार-रविवार को नैनीताल पुलिस ने बनाया है भारी वाहनों के लिए ट्रेफिक प्लान

नैनीताल (महानाद) : यदि आप शनिवार-रविवार को नैनीताल या अन्य पर्यटक स्थल पर जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। एसएसपी नैनीताल ने दिनांक 23.11.2024 और 24.11.24को (शनिवार/रविवार) विकेण्ड के दौरान भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान जारी किया है।

शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा –

– वीकेंड के दौरान रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय दोपहर 12ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक वर्जित रहेगा।

– अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 4ः00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 4ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

– सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी बड़ी मंडी से समय 3ः30 बजे से रात्रि 9ः30 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।

– कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहे से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोके जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से हुए चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

– बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन गोलापुल, वनभूलपुरा के पास रोड के बाई ओर रोके जायेंगे।

– चोलगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेड़ा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

– अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको रात्रि 10ः00 बजे तक रोका जायेगा।

– मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 1 बैंड ज्योलिकोट तक आ सकेंगे। जहाँ उनको रात्रि 10ः00 बजे तक रोका जायेगा।

– भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 12ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।

– पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले (आवश्यक सेवा वाले) भारी वाहनों को भी 4ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles