spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

एआई इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी, सास और साला गिरफ्तार

गुरुग्राम (महानाद) : एआई इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बेंगलुरु पुलिस ने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि पुलिस ने अतुल सुभाष से अलग रह रही उसकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और साले अनुराग को गिरफ्तार कर लिया। नितिा को ग्ररुग्राम से तथा निशा और अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। इन पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। आत्महत्या करने से कुछ दिन पहले अतुल सुभाष ने निकिता और उसके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने सुसाइड नोट और वीडियो में अपने आरोपों का पूरा ब्यौरा दिया था। आत्महत्या करने से पहले उसने निकिता और उसके परिवार पर केस खत्म करने के एवज में 3 करोड़ और अपने बेटे से मिलने के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles