spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

मेयर बाली में दिख रहा काशीपुर को संवारने का जूनून, रात को सड़कों पर उतर कर करवा रहे काम

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मेयर दीपक बाली में काशीपुर को संवारने का जुनून दिख रहा है। इसी जूनून के चलते अब वे काशीपुर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए रात को सड़कों पर उतर कर काम करवा रहे हैं।

आपको बता दें कि कल रात्रि लगभग 10.30 बजे मेयर दीपक बाली अपनी पूरी टीम तथा पार्षदों को लेकर मेन बाजार में पहुंचे और जल भराव की समस्या के निदान हेतु तोड़कर चौडी की जा रही नालियों के निर्माण के साथ-साथ गूल का भी निरीक्षण किया।

दरअसल, मेन बाजार और शहर में जल भराव क्यों होता आ रहा है, उसकी जड़ को पकड़ते हुए मेयर दीपक बाली ने कहा कि जब नालियां ही छोटी हो गईं तो उनसे होकर पानी की निकासी कैसे हो? इसीलिए उन्होंने पार्षदों सहित निर्णय लिया की बाजारों की नालियों को तोड़कर चौड़ा किया जाए। उन्होंने दुकानदारों से अनुरोध किया है कि वह नालियों पर जो जाल डालें उसमे बीच-बीच में गैप हो ताकि सफाई करने में कोई दिक्कत ना आए। इन निर्माण कार्यों के चलते व्यापारियों को कोई परेशानी न हो इसलिए नालियों की तोड़फोड़ और निर्माण कार्य रात्रि में कराया जा रहा है।

मेयर बाली ने कहा कि अगले 10 दिन में युद्ध स्तर पर जल भराव की समस्या के निदान हेतु जो कार्य होंगे उनके पूर्ण होने से पूरी उम्मीद है कि इस बार जल भराव न के बराबर होगा और अगली बार तो जल भराव होने ही नहीं दिया जाएगा। बाली ने कहा कि उन्हें मेयर की कुर्सी पर बैठने के बाद जल भराव की समस्या के निदान हेतु कम समय मिला और नाले भी चूंकि चोक पड़े थे, उनकी सफाई में भी बहुत समय और संसाधन जुटाने पड़े। जिस गैबिया नाले की सफाई को लोग असंभव मानते थे, उसे संभव कर दिखाया और आज उसमें पानी बह रहा है।

इस दौरान उनके साथ पार्षद दीपा पाठक, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, शाह आलम, पुष्कर बिष्ट, सरफराज, अशोक सैनी, सतीश शर्मा, प्रकाश नेगी, खालिद हुसैन, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अजय टंडन बोकी, चौधरी समरपाल सिंह, मुकेश चावला, सुरेश सैनी, राजू सेठी, अमित अरोरा, मयंक मेहता, मनोज जग्गा, प्रिंस बाली, अनीता कांबोज, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापति एडवोकेट, राजकुमार यादव सहित दर्जनों व्यापारी एवं सैकड़ों की संख्या में आम जनमानस मौजूद था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles