विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : न्यायालय परिसर में आज स्वच्छता अभियान के तहत जगह-जगह स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज पायल सिंह, सिविल जज करिश्मा डंगवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतन गौतम, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे, सचिव निपेंद्र चौधरी, उप सचिव सूरज कुमार, उमेश जोशी एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, संजीव आकाश एडवोकेट, डिप्टी नाजिर मुन्ना, समस्त कर्मचारी गण, पुलिसगण आदि ने भाग लिया।



