spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

जीजा ने साली को किया परेशान, प्रेम विवाह से नाराज होकर मारपीट कर मोबाइल छीना

हर्ष वर्धन यादव
शाहजहांपुर (महानाद) : जलालाबाद थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मनोरथपुर चौक निवासी नवविवाहिता पुष्पा ने अपने जीजा टिंकू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुष्पा ने गांव के ही युवक सुमित से प्रेम विवाह किया था, जिससे उसका जीजा टिंकू नाराज था।

पुष्पा का आरोप है कि टिंकू लगातार उसे धमका रहा है और दबाव बना रहा है कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहे। 20 जून को टिंकू कुछ महिलाओं के साथ जबरन उसके घर में घुस आया। इस दौरान न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि घर की दीवार भी गिरा दी गई।

इतना ही नहीं, जब पुष्पा थाने जाने के लिए निकली, तो रास्ते में आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और थाने जाने से रोका। पीड़िता किसी तरह सोमवार सुबह 10 बजे जलालाबाद थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पुष्पा ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles