spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

अभिनेता राजपाल यादव को मिली विदेश जाने की अनुमति, कोर्ट में चल रहा है चेक बाउंस का मुकदमा

हर्षवर्धन यादव
शाहजाहांपुर (महानाद) : हास्य अभिनेता राजपाल यादव ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और फिर वहां से कनाडा के लिए बुधवार को रवाना हो गए हैं। वे मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे और इसके बाद अपने ससुराल कनाडा जाएंगे। हालांकि, विदेश यात्रा के लिए उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से सशर्त अनुमति लेनी पड़ी, क्योंकि उन पर चेक बाउंस मामले में मुकदमा विचाराधीन है।

आपको बता दें कि राजपाल यादव मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के बंडा क्षेत्र के कुंडरा गांव के निवासी हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्म अता-पता-लापता बनाई थी, जिसके लिए उन्होंने करीब पांच करोड़ रुपये उधार लिए थे। बाद में जब पैसों की वापसी में देरी हुई, तो उधारदाताओं ने उनके खिलाफ चेक बाउंस से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। मामला दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है, जिससे उन्हें देश से बाहर जाने के लिए अदालत की अनुमति लेनी पड़ती है।

राजपाल यादव के भाई इंद्रपाल यादव ने जानकारी दी कि विदेश यात्रा की अनुमति कोर्ट की प्रक्रिया के तहत मिली है। मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के बाद राजपाल यादव कनाडा जाएंगे, जहां उनकी ससुराल है।

कोर्ट ने यात्रा की अनुमति तो दी है, लेकिन यह कुछ शर्तों के साथ दी गई है। अभिनेता को विदेश में रहकर भी अदालत की सुनवाई की अगली तिथि पर हाजिर होने की शर्तों का पालन करना होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles