spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

होटल में लेने आया कमरा और कर दी चन्दन की हत्या

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने ओम होटल के कर्मचारी की हत्या का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। उक्त युवक होटल में कमरा लेने आया था और कर्मचारी से हुए विवाद के बाद उसने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दिनांक 28.06.2025 को बलवन्त सिह नेगी पुत्र महेन्द्र सिंह नेगी निवासी ओम होटल, रानीखेत रोड, रामनगर, जनपद नैनीताल ने कोतवाली में आकर सूचना दी कि एक व्यक्ति ने मेरे होटल में काम करने वाले चन्दन पाठक (50 वर्ष) पुत्र गंगा दत्त पाठक निवासी पाटकोट हाल निवासी लखनपुर, रामनगर नैनीताल की हत्या कर दी है तथा हत्या करने वाला भी होटल में मौजूद है। उक्त सूचना पर तत्काल बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसएसआई मनोज नयाल के सुपुर्द की गई।

इसके पश्चात कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल ओम होटल पहुंची तो मौके पर होटल के रिसेप्सन में पड़ी चारपाई पर मृतक चन्दन पाठक का खून से लथपथ शव पड़ा था तथा चारपाई पर ही एक अन्य व्यक्ति भी पड़ा था जिसके कपड़ों व हाथों आदि पर खून लगा था। दोनों व्यक्तियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा चन्दन पाठक उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर पाये गये चन्दन (37 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह रावत हाउस नं.-10, साजखोली, क्वैराला, भिक्यासेन, अल्मोड़ा व मधुवन कालोनी फर्स्ट, पीरुमदारा, रामनगर हाल पता कैंट, महेश नगर, अंबाला, हरियाणा से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं अंबाला से कल रामनगर आया था। दिनांक 28-06-2025 को मैने अपने दोस्त हरदेश को चौधरी ढाबा, पीरुमदारा बुलाया तथा उसके साथ भवानीगंज में हम लोगों ने बैठकर शराब पी। उसके बाद हरदेश घर वापस चला गया तथा मैं अम्बाला जाने के लिए रोडवेज बस अड्डा, रामनगर पहुँचा। अम्बाला के लिए शाम को 5 बजे गाड़ी जानी थी, जिस कारण मैंने सोचा कि थोड़ी देर किसी होटल में रुक कर 2-3 घण्टे आराम कर लूंगा तो मैं वही पर स्थित एक होटल ओम में चला गया। जहाँ रिसेप्शन पर कोई मौजूद नही था। मैंने आवाज लगायी तो उसी में अन्दर कोने में चारपाई में एक व्यक्ति बैठा था, जिसे मैंने कमरा किराये के लिए मांगा तो उसने मुझे कमरा देने से मना कर दिया और बेवजह मुझे माँ बहन की गाली-गलौच करने लगा और कहने लगा कि हम शराबी नशेड़ियों को कमरा नहीं देते हैं।

चन्दन ने बताया कि इतने में मुझे काफी गुस्सा आ गया तो मैंने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी तथा उसे तब तक मारता रहा जब तक कि वो मर नहीं गया। उसके बाद मुझे लोगों के आने की आवाज आने लगी तो मैं डर गया और मुझे लगा कि यदि मैं बाहर गया तो ये लोग मुझे मार देंगें इसलिए मैं उसी चारपाई में बेहोशी का बहाना कर लेट गया। उसके बाद वहाँ पुलिस आ गयी और मुझे पकड़ लिया।

पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई मौ. यूनुस, मनोज नयाल, एसआई तारा सिंह राणा, जोगा सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, हे.कां. तालिब हुसैन, संजय सिंह, संजय कुमार, विजेन्द्र सिंह तथा गोविन्द सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles