spot_img
spot_img
Monday, February 23, 2026
spot_img

लव जेहाद : 18 एकड़ जमीन हड़पने के लिए मुस्लिम युवती बनी हिन्दू और करवा दी पति की हत्या, पहला पति बना भाई

महानाद डेस्क : मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू बनकर हिन्दू युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका शोषण करने के मामले तो आये दिन अखबार की सुर्खियां बनते ही रहते हैं। लेकिन अब लव जेहाद का एक नया एंगल सामने आया है। यहां 18 एकड़ जमीन हड़पने के लिए पहले से शादीशुदा एक मुस्लिम युवती ने हिन्दू बनकर एक हिन्दू से शादी रचाई और फिर उसकी हत्या करवा दी। इस काम के लिए उसने अपने असली पति को अपना भाई बनाकर पेश किया।

एसपी संतोष कुमार ने बताया कि विगत 6 जून को मध्य प्रदेश के पडरौना के सुकरौली के मझना नाले में एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान के लिए पुलिस ने विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया। जिससे उसकी पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पडवार गांव निवासी इंद्र कुमार तिवारी (45) के रूप में हुई। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि साहिबा बानो और उसके पति कौशल गौड़ की नजर जबलपुर के रहने वाले इंद्र कुमार पर पड़ी, जिसके पास जमीन के साथ-साथ नौकरी भी थी लेकिन उसकी शादी नहीं हुई थी। इस बात का फायदा उठाते हुए दोनों पति-पत्नी ने फर्जी शादी कर उसकी 18 एकड़ जमीन और धन हड़पने की योजना बनाई।

मृतक इंद्र कुमार और साहिबा बानो

इसके लिए साहिबा बानो ने इंद्र कुमार को अपने जाल में फंसाने के लिए खुशी तिवारी नाम से अपना फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद उसने खुशी तिवारी के नाम से ही अपना सोशल मीडिया पर अकाउंट बना कर इंद्र कुमार से चैटिंग शुरू कर दी और इंद्र कुमार को झांसे में लेकर उससे मोबाइल पर बातचीत शुरु कर दी। फिर उसने अपने पति को अपना भाई बताकर इंद्र कुमार से उसकी मुलाकात करवाई और भाई बने पति ने उन दोनों की जल्दी शादी कराने की बात कही।

इसके बाद साहिबा बानो ने इंद्र कुमार को शादी के लिए गोरखपुर बुलाकर उससे शादी कर ली। 3 जून को इंद्र कुमार तिवारी गोरखपुर पहुंचा। जहां साजिश के तहत साहिबा बानो और कौशल कुमार ने इंद्र कुमार से उसकी संपत्ति को लेकर एक हलफनामा बनवाया। इसके बाद साहिबा बानो ने कौशल और समसुद्दीन की मदद से इंद्र कुमार की हत्या की साजिश रची। 5 जून को साहिबा बानो, कौशल और समसुद्दीन इंद्र कुमार को अपने साथ लेकर कुशीनगर स्थित एक होटल गए। जहां शादी का झूठा नाटक करते हुए होटल के कमरे में मांग में सिंदूर लगवाकर झूठी शादी कराई गई। इसके बाद आरोपियों ने इंद्र कुमार तिवारी को पनीर राइस में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। जिससे वह कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया तो तीनों उसे गाड़ी में बैठाकर घटनास्थल सुकरौली ले गए। जहां तीनों ने बेहोश इंद्र कुमार तिवारी की चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक कर उसके पास मौजूद जेवर व पैसे लेकर भाग गए।

इसके बाद साहिबा इंद्र कुमार के फोन का इस्तेमाल खुद करने लगी। जिससे वह इंद्र कुमार के परिवार वालों को उलझाती रही। जब जबलपुर स्थित इंद्र कुमार के परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने इंद्र कुमार की गुमशुदगी दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

आपको बता दें कि इससे पहले साहिबा सोशल मीडिया के माध्यम से देवरिया जिले के कौशल गौड़ के संपर्क में आई और दोनों ने लव मैरिज कर ली और और गोरखपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। इसी बीच एक दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर इंद्र कुमार तिवारी का एक वीडियो देखा। जिसमें वह बता रहा था कि 18 एकड़ जमीन होने के बाद भी उसकी शादी नहीं हो पा रही है। यह सुनकर साहिबा बानो और कौशल कुमार ने मिलकर योजना बनाई कि इंद्र कुमार से फर्जी शादी कर उसकी सारी संपत्ति हड़प ली जाए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles