spot_img
spot_img
Thursday, April 23, 2026
spot_img

काशीपुर : इधर शुरु हुए चुनाव, उधर सक्रिय हुए शराब तस्कर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : इधर पंचायत चुनाव शुरु हुए तो उधर शराब तस्कर भी सक्रिय हो गये। लेकिन जिले के कप्तान एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर चुस्त पुलिस ने 3 तस्करों को 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उनकी कार भी जब्त कर पंचायत चुनाव में शराब खपाने की योजना को नाकाम कर दिया।

आपको बता दें कि इस समय प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निष्पक्षता और शांति सुनिश्चित करने के लिए ऊधम सिंह नगर के पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, काशीपुर पुलिस ने आज 17 जुलाई 2025, बृहस्पतिवार को अवैध शराब के परिवहन की गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शराबब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों अभियुक्त एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध रूप से मैक्डवल नं. 1 और 8 पीएम गोल्ड ब्रांड की कुल 10 पेटियां अंग्रेजी शराब ले जा रहे थे। पुलिस ने न केवल तीनों तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा, बल्कि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त –
1. आदर्श गुरंग (26 वर्ष), पुत्र रवि गुरंग, निवासी वैशाली कॉलोनी, थाना आईटीआई, काशीपुर।
2. अंकित ठाकुर (28 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश, निवासी आवास विकास, सुभाषनगर, काशीपुर।
3. रविन्द्र पाल (28 वर्ष), पुत्र बाबूराम, निवासी सरवरखेड़ा, कुंडा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles