spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल/दुकानें ध्वस्त

उत्तरकाशी (महानाद) : धराली गांव में बादल फटने से खीर गंगा में भयंकर बाढ़ आने से भयंकर तबाही आ गई। पानी का सैलाब गांव में घुसने से तबाही मच गई है। कई होटलों और दुकानों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली का बाजार पूरी तरह से तबाह हो गया है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की टीमें भटवाड़ी के लिए रवाना हो गई हैं।

डीएम उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि अभी तक 4 लोगों की मौत की सूचना है।

धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर जानकारी ली। इस दौरान उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उक्त हादसे पर अपनी संवेदनायें व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा ‘उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।’

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles