spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के भाजपा में शामिल होने की चर्चायें तेज

भाजपा ने अभी तक नहीं किया रामनगर से प्रत्याशी घोषित

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चायें तेज हो गई हैं। भाजपा ने अभी तक रामनगर से अपने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।

आपको बता दें कि ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए रामनगर हमेशा से ही हॉट सीट मानी जाती है और हमेशा ही चर्चाओं में रहती है। वहीं आजकल ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए रामनगर फिर से सुर्खियों में है। जहां भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट के पुत्र जगमोहन बिष्ट की पत्नी श्वेता बिष्ट ब्लॉक प्रमुख के पद की प्रबल दावेदार हैं तो वहीं दूसरी ओर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की पत्नी मंजू नेगी भी ब्लॉक प्रमुख पद की प्रबल दावेदार हैं।

सोचने वाली बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक ब्लॉक प्रमुख दावेदार के नाम की घोषणा नहीं की है। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी जो कि कांग्रेस से बगावत कर 2022 विधानसभा में 17,000 से ज्यादा वोट प्रकार सबको चौंका चुके हैं, उनकी पत्नी ने करीब 18 बीडीसी सदस्यों के साथ सोशल मीडिया में फोटो अपलोड कर खलबली मचा दी है।

वहीं सूत्रों की माने तो जल्दी ही संजय नेगी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि भाजपा द्वारा अभी तक ब्लॉक प्रमुख दावेदार के नाम की घोषणा न करना यह दर्शाता है कि वह कोई उलट फेर कर सकती है। उधर 19 से ज्यादा बीडीसी सदस्यों का समर्थन मंजू नेगी को मिल रहा है, ऐसे में क्या मंजू नेगी का ब्लॉक प्रमुख बनना तय माना जा रहा है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles