विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर के एक गांव से गजब की खबर सामने आई है। जहां चुनाव तो मां जीती है लेकिन बेटे ने अपने आपको ग्राम प्रधान घोषित कर दिया है।
आपको बता दें कि ग्राम मानपुर महिला सीट से निर्वाचित हुई ग्राम प्रधान के बेटे ने अपने आपको प्रधान घोषित कर दिया है और सोशल मीडिया पर की जा रही हर पोस्ट में अपने आप को ग्राम प्रधान मानपुर लिखना शुरु कर दिया है। मां के चुनाव जीतने पर कांग्रेस नेता का अपने आप को प्रधान बताना जहां लोकतंत्र का मजाक है वहीं अब यह भी सवाल उठता है कि क्या असली प्रधान अपनी इच्छा से क्षेत्र के विकास कार्य कर पायेंगी। या इस गांव की सरकार उनका बेटा ही चलायेगा।



