spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

एसएसपी के आदेश पर पुलिस 16 अपराधियों पर लगाया गैंगस्टर एक्ट

हल्द्वानी/बेतालघाट (महानाद) : फायरिंग से दहशत फैलाने वाले गैंग प एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर पुलिस ने गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू सहित 16 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अधीनस्थों को लगातार निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखते हुए उन पर कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाए। उक्त क्रम में बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक द्वारा प्रतिद्वंदी समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सशस्त्र विद्रोह की घटना को गंभीरता से लेते हुए, गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र निंदर सिंह निवासी रोशनपुर, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर व इसके 16 सदस्यीय गिरोह के विरुद्ध थाना बेतालघाट में धारा 109, 190, 191(2), 191(3), 351(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मीणा द्वारा इस गैंग के उत्तर प्रदेश समाज विरोधी गिरोहबन्द क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की परिधि में आने के कारण व न्यायहित एवं जनहित में गैंग का चार्ट तैयार कर गैंग के लीडर सहित 16 सदस्यों के विरुद्ध दिनांक 23.08.2025 को थाना बेतालघाट में धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

गैंग के 16 सदस्य-
1. अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र निंदर सिंह निवासी रोशनपुर, गदरपुर, उधम सिंह नगर।
2. गुरजीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत, केलाखेड़ा, उधम सिंह नगर।
3. प्रदीप सिंह उर्फ सोकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह निवासी मुंडिया कला, बाजपुर, उधम सिंह नगर, (हाल निवासी गंगापुर पहाड़ी, पीरूमदारा, रामनगर)
4. वीरेंद्र उर्फ विक्की आर्य (39 वर्ष) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर, रामनगर, जिला नैनीताल।
5. पंकज पपोला (29 वर्ष) पुत्र नरसिंह निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं जिला नैनीताल।
6. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) पुत्र गोपाल दत्त निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं, जिला नैनीताल।
7. रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) पुत्र चंदन प्रकाश निवासी ग्राम ढेला, पटरानी, मालधन चौड़, रामनगर।
8. यश भटनागर उर्फ यशु (19 वर्ष) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर मंडी, रामनगर, जिला नैनीताल।
9. दीपक सिंह रावत (28 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड, रामनगर, जिला नैनीताल।
10. हेमंत बलोदी (36 वर्ष) पुत्र चंडी प्रसाद बलोदी निवासी गली नंबर 6, शांतिकुंज, रामनगर, जिला नैनीताल।
11. रोहित पांडे पुत्र मदन पांडे निवासी बेड़ा झाल, रामनगर, जिला नैनीताल।
12. संदीप खोलिया निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल।
13. मनोज खोलिया निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल।
14. निक्कू शाही निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल।
15. संदीप बधानी निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल।
16. राहुल बधानी निवासी हल्द्वानी, जिला नैनीताल।

आपराधिक इतिहास – लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम समेत अनेक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज।

  • गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू एवं गुरजीत सिंह उर्फ पारस पर थाना रामनगर में FIR नं. 246/24 धारा 190, 191(2), 191(3), 109, 61, 117 BNS दर्ज।
  • प्रदीप सिंह उर्फ सोकर पर रामनगर में 07 अभियोगों में कई गम्भीर अपराध पंजीकृत, जिनमें धारा 323, 504, 506, 420, 379, 427, 306 भादवि व अन्य शामिल।
  • हेमंत बलोदी पर थाना बेतालघाट में FIR नं. 1/24 धारा 186, 307, 353, 506, 34 भादवि एवं 30 आर्म्स एक्ट।
  • रोहित पांडे पर रामनगर में 07 अभियोग पंजीकृत है जिसमे आर्म्स एक्ट, 307, 341,386, 427, 435, 147, 343, 323, 504, 506, 127/136 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम समेत अनेक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज।

गैंग की गतिविधियां –
गैंग के सभी सदस्य मानव शरीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त हैं। इस गैंग द्वारा सुसंगठित होकर नियमित रूप से अपराध किये जा रहे थे। लंबे समय से मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी/चाकूबाजी, जनता को डराना-धमकाना, लूटपाट एवं भय का वातावरण बनाने जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त है। इनके स्वतंत्र विचरण से जनहित गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा था।

नैनीताल पुलिस का संदेश –
अपराधियों को संरक्षण नहीं, सीधी जेल की राह, गुंडागर्दी और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही जारी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles