spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

काशीपुर : रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : रोडवेज बस की टक्कर से एक आदमी की मौत के मामले में एक रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

श्यामपुरम कालोनी, बाजपुर रोड, काशीपुर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका छोटा भाई इन्द्र प्रकाश पूर्वाेत्तर रेलवे, लालकुआं में ट्रेकमेन के पद पर कार्यरत था। दिनाँक 31.08.2025 की सुबह के लगभग 8ः00 बजे उसका भाई अपनी मोटर साईकिल से अपनी ड्यूटी लालकुआं के लिए जा रहा था तभी फायर स्टेशन के पास रोडवेज बस रजिस्ट्रेशन नं. यूके07 पीए 2846 के चालक ने बस को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए गलत साईड में लाकर मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी जिससे उसका भाई इन्द्र प्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा मोटरसाईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गयी।

राजेन्द्र ने बताया कि उसके भाई को अग्निशमन विभाग द्वारा राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में भर्ती कराया गया। जहां से उसके भाई की गम्भीर हालत देखते हुए हायर सेण्टर के लिए रेफर कर दिया, जिसके उपरान्त मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ठाकुरद्वारा में ही उसके भाई इन्द्र प्रकाश की मृत्यु हो गयी। उसके भाई का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल, काशीपुर में हुआ। तथा उक्त घटना को वहाँ से गुजर रहे राहुल कुमार व नजाकत हुसैन निवासी सुल्तानपुर ने देखा है।

राजेन्द्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 281 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई शंकर सिंह बिष्ट के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles