हल्द्वानी (महानाद) : अपराधियों पर सख्ती और जनता की सुरक्षा को लेकर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद नैनीताल में प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। नैनीताल पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात होकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। उक्त सतर्कता को बढ़ाने के लिए एसएसपी प्रहलाद मीणा आधी रात को खुद सड़कों पर उतर पड़े और शहर में चेकिंग का निरीक्षण कर मौके पर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान एसएसपी नेे कहा कि अवैध नशे की तस्करी, अपराधी गतिविधियों की रोकथाम, ड्रंक एंड ड्राइव जैसे खतरों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से नकेल कसी जाए।
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा जनपद में कोतवाली हल्द्वानी के धोबी घाट, टीपी नगर, मंडी, जेल रोड चौराहा, ठंडी सड़क, थाना काठगोदाम- पनचक्की चौराहा, थाना मुखानीदृ पीली कोठी, थाना बनभूलपुरादृशनि बाजार, थाना भीमतालदृ विकास भवन, कार्की गांव, ब्लॉक रोड, नौकुचिया ताल रोड, थाना चोरगलियादृगोलापार क्षेत्र कस्बा चोरगलियां, मल्लीतालदृबारा पत्थर, रिक्शा स्टैंड, रामनगरदृ लखनपुर, कोसी बैराज, गर्जिया, बेतालघाटदृअमेल तिराहा, थाना भवालीदृ रामगढ़ तिराहा, भवाली चौराहा, खनस्यूदृसिमलिया बैंड, मीणी खनस्यू बाजार, थाना कालाढूंगीदृ नैनीताल तिराहा, मुक्तेश्वरदृधानाचूली बैंड, तल्ला धनाचूली, लालकुआंदृ थाना गेट, रेलवे तिराहा, कस्बा क्षेत्र, तल्लीतालदृडांट, माल रोड, इंडिया होटल आदि स्थानों पर चौकिंग की गई।

चौकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 416 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 1,10,600 रुपये का जुर्माना जमा करवाया गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। वहीं बिना हेलमेट के वाहन चलाना-31, शराब पीकर वाहन चलाना-5, ओवरस्पीड-16, मोबाइल प्रयोग कर वाहन चलाना- 7, वाहन सीज-18, डीएल निरस्तीकरण- 09 की कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान होटल ढाबे में लोगों को शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। उधर, सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 52 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 27,750 रुपये जमा कराये गये।

उक्त चैकिंग का उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है। एसएसपी मीणा ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पुलिस पूरी निष्ठा से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित, शांतिपूर्ण समाज निर्माण में सहभागी बनें।



