spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

एसपी ने किया थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर, 5 को सस्पेंड

बागेश्वर (महानाद) : पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्तों के मामले में एसपी बागेश्वर चंद्रशेखर घोड़के ने कठोर कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया वहीं, 5 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। मामले की विभागीय जांच सीओ बागेश्वर को सौंपी गई है।

आपको बता दें कि थाना कपकोट में धारा 8/20/60 से सम्बन्धित अभियुक्तों का दिनांक 17/09/2025 को पुलिस अभीरक्षा से भाग जाने के कारण सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के कारण एसपी चंद्रशेखर घोड़के ने निम्नलिखित पुलिस कर्मियो के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की है –
(1) एसआई खुशवन्त सिंह थानाध्यक्ष कपकोट (लाइन हाजिर)
(2) हेड कां. दलजीत सिंह थाना कपकोट (सस्पेंड)
(3) कां. राधेश्याम लोहनी थाना कपकोट (सस्पेंड)
(4) कां. महेश डंगवाल (सस्पेंड)
(5) कां. अशोक कुमार (सस्पेंड)
(6) कां. नवीन सिंह (सस्पेंड)

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles