spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा इंतजार हुसैन

हल्द्वानी (महानाद) : वनभूलपुरा क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 23.10.2025 को शमीम पीसीओ वाली गली, इन्द्रानगर, बड़ी रोड, वनभूलपुरा निवासी रुखसार पत्नी सलमान की तहरीर के आधार पर धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मामले में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र एवं सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व वनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मृतका के पति इन्तजार हुसैन (58 वर्ष) पुत्र अली रजा, निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, वनभूलपुरा को आज गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान इंतजार ने स्वीकार किया कि पारिवारिक कलह व पत्नी के कथित अवैध संबंधों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। दिनांक 23.10.2025 को किसी बात पर हुए विवाद के दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखे ईंट के टुकड़े से अपनी पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा सुशील जोशी, एसआई मनोज यादव, हे.कां. रमेश काण्डपाल तथा शिवम कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles