spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

धमकी : मुसलमानों से मत भिड़ो, कर देंगे टुकड़े-टुकड़े

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गाली देने से मना करने पर एक मुस्लिम कारीगर ने अपने साथियों से मिलकर कई लोगों की पिटाई कर दी। उस पर आरोप है कि उसने उक्त लोगों को धमकी दी कि मुसलमानों से मत भिड़ो, कर देंगे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।

कुम्हार कालोनी, मानपुर बिजली घर के पास, काशीपुर निवासी रामअवतार पुत्र सुखराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 23.10.2025 की शाम के लगभग 6 बजे उसका भाई विजयपाल, जीजा पिन्टू, भाभी पूजा व भतीजी निशा अपने घोड़े के नाल लगवाने के लिये सरकारी अस्पताल के पीछे, एल्बर्ट स्कूल के पास, खुर्शीद के पास गये थे।

रामअवतार ने बताया कि खुर्शीद सभी लोगों को गाली दे रहा था तो उसके जीजा पिन्टू ने खुर्शीद से कहा कि सभी को गाली मत दे, तेरा जिससे मामला है, उन्हीं से बोल। लेकिन इस बात पर खुर्शीद उनके साथ भी गाली गलौच करने लगा जिस पर उन्होंने उससे गाली देने के लिए मना किया तो उसने उनके साथ मारपीट की।

रामअवतार ने बताया कि खुर्शीद, अहमद, इकबाल व जावेद जिसकी वहीं पर मोटरसाईकिल रिपेयरिंग की दुकान है व अन्य लोगों को बुला लिया और उन लोगों ने उसके, उसके भाई विजयपाल, जीजा पिन्टू, भाभी पूजा व भतीजी को बुरी तरीके से मारा पीटा, जिस पर उसके जीजा बेहोश हो गये, उन्हें वे अस्पताल ले गये।

रामअवतार ने बताया कि जावेद ने मोटर साईकिल की चैन से मारा पीटा तथा अहमद ने धमकी दी कि तुम मुसलमानों से मत भिड़ो नहीं तो तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे तथा सभी लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

रामअवतार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने खुर्शीद, अहमद, इकबाल तथा जावेद के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के हवाले की है।

#kashipur_city  #kashipur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles