spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

कांग्रेस नगर अध्यक्ष रहीं अनुपस्थित

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती आज बुधवार को एनडी तिवारी/एससी गुड़िया कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान समस्त कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनकी जीवनी पर परिचर्चा की। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका संचालन तरुण लोहनी द्वारा किया गया।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल कार्यक्रम में अनुपस्थित रहीं, जो नगर कांग्रेस में उनकी अस्वीकार्यता को दर्शा रही थी। उधर कुछ लोगों का कहना है कि कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा और मोदी पर बिहार में वोट चोरी का आरोप लगाते रहे, वहीं, काशीपुर मे बड़े नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं के वोट ही चोरी कर लिये। कांग्रेस अध्यक्ष की रायशुमारी के दौरान 95 प्रतिशत कार्यकर्ताओं ने मनोज अग्रवाल के लिए वोट किया और आलाकमान ने 5 प्रतिशत वोट पाने वाले को नगर अध्यक्ष बना दिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा भारत की आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने देश की राजनीति में पहली बार पुरूष वर्चस्व को चुनौती दी थी, उनके द्वारा देश को तमाम स्वर्णिम विकास की परंपरा को जनता के लिए समर्पित किया, जिसमें विभिन्न कार्य जो आयरन लेडी की विचारधारा को कायम रखते हैं जैसे, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवी पर्स की समाप्ति, चीन के मुखर विरोध के बावजूद सिक्किम का भारतीय गणराज्य में विलय, पाकिस्तान के टुकड़े कर एक नए देश बांग्लादेश का निर्माण, भारतीय सेना के आगे लगभग एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण, कश्मीर मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण रोकने के लिए पाकिस्तान के साथ अपनी शर्तों पर शिमला समझौता, विश्व भर के विरोध और प्रतिबंधों की धमकी के बावजूद भारत का पहला परमाणु विस्फोट।

वक्ताओं ने कहा कि आज यह सोच कर भी रोमांच हो आता है कि भारत में कोई एक ऐसी प्रधानमंत्री भी हुई थी जिसने देशवासियों को राष्ट्रीय गौरव की इतनी सारी वजहें दी। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव पर भी एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का आवाहन किया।

इस दौरान महिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पूजा सिंह, सुशील गुड़िया, अशोक सक्सेना, मनोज जोशी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, अशोक नेहरू, मीनू गुप्ता, रोशनी बेगम, गीता चौहान, कुमकुम, आशा श्रीवास्तव, वंदना डोभाल, शफीक अहमद अंसारी, ब्रह्मपाल, राजू छीना, सरफराज हुसैन, महेंद्र लोहिया, निशित गुड़िया, मनोज शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, अब्दुल समद, मौहम्मद उस्मान मंसूरी, अफसर अली, प्रदीप जोशी, राजेश कुमार, सुशील भटनागर, जय सिंह गौतम, तरुण लोहनी, अब्दुल कादिर, चंद्रभूषण डोभाल, प्रभाकर शर्मा, इंदर सिंह एडवोकेट आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

kashipur_city

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles