spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

अल्ली खां में चाय की दुकान में उपसरपंच पिला रहा था हुक्का, पुलिस ने लगा दिया ताला

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अल्ली खां में उपसरंपच चाय की दुकान में हुक्का पिलाने वाले का चालान काट कर दुकान में ताला लगवा दिया।

आपको बता दें कि सीओ काशीपुर दीपक सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 24.11.2025 को हौज मस्जिद के पास, मौ. अल्ली खां में उपसरपंच चाय की दुकान की चेकिंग की गई। चाय की दुकान के ऊपर वाले कमरे में बिना लाइसेंस के फ्लेवर वाला हुक्का बार चलता मिला, जिसमें फ्लेवर वाले हुकुम में कुछ लोग हुक्का पीते।

जिसके बाद दुकान मालिक का मौके पर धारा-83 पुलिस एक्ट में 10,000 रुपये का कोर्ट चालान किया गया तथा अन्य 7 लोगों का धारा – 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 500-500 रुपए के चालान किये गए और 05 हुक्के कब्जे में लेकर दुकान को बंद करवा दिया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

पुलिस टीम में एसएसआई केसी आर्या, एसआई भूपाल राम पौरी, देवेंद्र सामंत, कां. योगेंद्र सिंह, अमरदीप तथा नरेंद्र टम्टा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles