spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

काशीपुर पुलिस की दबिश से परेशान 25 साल के नशा तस्कर ने किया सरेंडर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस की दबिश से परेशान 1 करोड़ रुपये से ज्यादा नशीले इंजेक्शन की बरामदगी के मामले में 25 साल के नशा तस्कर रिपुल चौहान ने कोतवाली काशीपुर पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, एसपी क्राइम निहारिका तोमर एवं एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर के निर्देशानुसार, सीओ दीपक सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेन्द्र चौधरी के मार्ग दर्शन में कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत एफआईआर नं. 477/25 अन्तर्गत धारा 8, 21, 22, 60 व सपठित धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के वांछित अभियुक्त रिपुल चौहान पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम नजीमपुर, पो. जलालाबाद, नजीबाबाद की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। उक्त क्रम में दिनांक 23.12.2025 को वाँछित अभियुक्त रिपुल चौहान ने पुलिस कार्यवाही के डर से स्वयं कोतवाली पहुंच कर अपनी गिरफ्तारी दी। रिपुल चौहान उपरोक्त को कोतवाली परिसर से एसएसआई केसी आर्या द्वारा गिरफ्तार कर दाखिल किया गया।

एसएसआई ने बताया कि दिनांक 23-12-2025 को शाम के लगभग 6 बजे रिपुल चौहान स्वयं कोतवाली पहुंचा और बताया कि वह घर में बार-बार पुलिस की दबिश से दवाब में आ गया था, घर की कुर्की की कार्यवाही न हो इस कारण वह स्वयं ही कोतवाली में आ गया है।

विदित हो कि रिपुल चौहान के विरुद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोग में पूर्व में अभियुक्त दीपक ठाकुर (24 वर्ष) पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा, भगतपुर, मुरादाबाद के कब्जे से 5000 नशीले इंजेक्शन व कुल-326 कफ सिरफ की बोतलें बरामद की गयी थीं। रिपुल चौहन को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

kashipur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles