विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चीमा चौराहे पर पान की दुकान चलाने वाले युवक ने एक व्यक्ति पर उधार देने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना एक साल से ज्यादा समय की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जसपुर खुर्द, काशीपुर निवासी राजीव कुमार पुत्र सीताराम ने कटोराताल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी चीमा चौराहा, काशीपुर में पान की दुकान है। दिनांक 10.11.2024 की शाम 8.30 बजे लगभग की है, वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी एक व्यक्ति आया और उससे उधार सामान मांगने लगा, जब उसने उधार सामान देने से मना किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और मां बहन की गन्दी-गन्दी गालियां दीं।
राजीव ने बताया कि शोर सुन कर जब आसपास के लोग आने लगे तो वह व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। अब उसे पता चला है कि उसका नाम रवि पपनै पुत्र नामालूम है। उसने उक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
राजहव कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रवि पपनै के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह भाकुनी के सुपुर्द की है।
kashipur_city | kashipur-News



