spot_img
spot_img
Monday, January 26, 2026
spot_img

गगन कांबोज का पलटवार : आज के बाद मैं जेल जाऊंगा या हो जायेगी मेरी हत्या

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय को लेकर मेयर दीपक बाली द्वारा की गई प्रेस वार्ता के बाद अब समाजसेवी गगन कांबोज ने मेयर दीपक बाली पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज में बाद मैं जेल जाऊंगा या मेरी हत्या हो जायेगी, कुछ पता नहीं।

आज अपने निवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर समाजसेवी गगन कांबोज ने मेयर दीपक बाली द्वारा गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय पर किये गये जबानी हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक अरविंद पांडेय ने हमेशा गरीब और दबे कुचले लोगों की आवाज हैं, उन्होंने किसान सुखवंत को न्याय दिलाने के लिए सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि किसान सुखवंत सिंह के परिवार ने उन्हें बताया है कि सुखवंत सिंह पहले कई बार अपने मसले को सुलटाने के लिए मेयर दीपक बाली के पास गये थे, लेकिन वे भी उनका मसला न सुलटा सके और आखिरकार सुखवंत सिंह को आत्महत्या करनी पड़ी।

मेयर दीपक बाली पर जोरदार हमला बोलते हुए गगन कांबोज ने कहा कि पूर्व सांसद बलराज पासी को धृतराष्ट्र बोलकर मेयर बाली ने उनका अपमान किया है। उन्हें उनसे तुरंत माफी मांगनी चाहिए। बलराज पासी भाजपा के वो नेता हैं जिन्होंने चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी को हराया था।

गगन कांबोज ने कहा कि देश के सबसे ईमानदार मेयर दीपक बाली क्षेत्र में विकास कार्य करने में जुटे हैं, उनके द्वारा शहर में सड़कें बनवाई जा रही हैं, लेकिन उसमें कितना कमीशन मिल रहा है, यह सबको पता है। उन्होंने बाली के चुनाव जीतने पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। उन्होंने कहा कि बाली कहते हैं कि उन्हें जनता ने चुनाव जिताया है। वह यह बात कसम खाकर कह दें कि उन्हें जनता ने ही चुनाव जिताया है।

गगन ने कहा कि मेयर बाली ने अरविंद पांडेय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को हराने का काम किया। लेकिन मुख्यमंत्री को हराने का असली काम तो खुद दीपक बाली ने किया। क्योंकि विधानसभा चुनावों में दीपक बाली आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े थे और आम आदमी पार्टी ने हर जगह अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे, इसलिए उनके कारण ही मुख्यमंत्री धामी चुनाव हारे थे।

निकाय चुनाव में खुद के दीपक बाली को चुनाव लड़ाये जाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर गगन कांबोज ने कहा कि उनके द्वारा यह पाप हुआ था। जिसका उन्हें पछतावा है।

सवाल! राजनीति में कौन किसका है।
अक्सर राजनीति में दल बदलकर दूसरी पार्टियों में जाने वालों लोग सवाल उठाते रहते हैं। लेकिन राजनीति में कौन किसका है। व्यक्ति अपना हित देखकर पार्टी बदलने का कार्य करता है। जहां मेयर दीपक बाली पर पहले भाजपा और फिर आम आदमी पार्टी और फिर भाजपा में जाने के आरोप गगन कांबोज ने लगाये हैं। वहीं आज गगन कांबोज ने बताया कि वे बाल्यकाल से संघ कार्यकर्ता रहे हैं। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा से चुनाव लड़ा था। मेयर चुनाव में उन्होंने पर्चा भरकर नाम वापिस लिया था। फिर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दीपक बाली को चुनाव लड़वाया। आज वे उन्हें चुनाव लड़ाने को पाप कह रहे हैं। अब जब भाजपा नेता अरविंद पांडेय के पक्ष में प्रेस वार्ता कर रहे हैं और अब मुख्यमंत्री विरोधी बातें कर रहे अरविंद पांडेय के साथ हैं। यदि काशीपुर से अरविंद पांडेय चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें चुनाव लड़ाने की बात भी कर रहे हैं।

तो राजनीति में कोई किसी का नहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles